CRIMEJUNCTION

३५,०००+ खबरों का महाकुंभ...

CRIMEJUNCTION
मनकापुर (Prioritized) लखीमपुर (Lakhimpur) गोंडा (Gonda) अयोध्या (Ayodhya) बलरामपुर (Balrampur)
🔥 Crime Junction: ३५,००० से ज्यादा खबरों का महासंग्रह... 🔥 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की ताज़ा खबरें हमारे पोर्टल पर... 🔥 शेयर करें और ताज़ा खबरों से अपडेट रहें - सच हर कीमत पर...
📍 SCANNING AI...
News Image
नवाबगंज में दुखद घटना,बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  


पंश्याम त्रिपाठी/  मनीष यादव

नवाबगंज। क्षेत्र के इंदरपुर गांव के अम्बरपुर मजरे निवासी 35 वर्षीय युवक की बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना गांव के पास चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के किनारे करीब दोपहर एक बजे के आसपास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।


मृतक की पहचान बृजेश कुमार (35) पुत्र बेचन लाल निवासी अम्बरपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बृजेश पास के तुलसीपुर माझा गांव में मजदूरी करने गया था। काम ना मिलने की वजह से वापस घर लौट रहा था इसी दौरान  बाढ़ के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पत्नी नीता और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की बड़ी बेटी प्रिया 14 वर्ष और छोटा बेटा प्रियतम 12 वर्ष का है।

 लोगो के मुताबिक बृजेश के सभी भाइयों की अभी शादी नहीं हुई है और वे भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया है

विजिट के लिए नमस्ते! 🙏

UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।

Fresh Suggestions (इसके बाद यह देखें)

Share on WhatsApp
COPY LINK
🔄 AI SCANNING NEXT PAGE...