CRIMEJUNCTION

३५,०००+ खबरों का महाकुंभ...

CRIMEJUNCTION
मनकापुर (Prioritized) लखीमपुर (Lakhimpur) गोंडा (Gonda) अयोध्या (Ayodhya) बलरामपुर (Balrampur)
🔥 Crime Junction: ३५,००० से ज्यादा खबरों का महासंग्रह... 🔥 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की ताज़ा खबरें हमारे पोर्टल पर... 🔥 शेयर करें और ताज़ा खबरों से अपडेट रहें - सच हर कीमत पर...
📍 SCANNING AI...
News Image
BALRAMPUR...रामलीला की तैयारियों को लेकर बैठक
अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाली 63वीं रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलीला मैदान में होने वाले आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई । बैठक में मंचन की रूपरेखा, दर्शकों की व्यवस्था, सुरक्षा और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।

           समिति अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने 30 सितंबर को बताया कि रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात नौ बजे से देर रात दो बजे तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला देखने के लिए नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष दर्शकों के आते है। जिसको देखते हुए दर्शकों के बैठने की विशेष व्यवस्था की जा जायेगी।

रामकथा के प्रमुख प्रसंगों का होगा जीवंत मंचन

रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। गणेश पूजा और मुकुट पूजा के बाद विश्वमोहनी, नारद मोह, राम जन्मोत्सव, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, फुलवारी लीला, रावण-बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, सीता स्वयंवर, दशरथ प्रतिज्ञा, राम वनगमन, राम-केवट संवाद, चित्रकूट में राम-भरत मिलाप, सीता हरण, खर-दूषण वध, शबरी की नवधा भक्ति, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाद वध और रावण वध जैसे प्रसंग मंचित होंगे। इसके बाद राम राज्याभिषेक और भरत मिलाप का आयोजन होगा।

भरत मिलाप शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

आयोजन का प्रमुख आकर्षण भरत मिलाप शोभायात्रा होगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद हवन-विसर्जन के साथ रामलीला कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि बलरामपुर की रामलीला धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपरा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस वर्ष लखीमपुर खीरी के न्यू आदर्श विजय रामलीला मंडल के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। मंचन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने कहा कि रामलीला का उद्देश्य समाज को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा से परिचित कराना है। आयोजन में प्रशासन और पुलिस का सहयोग मिल रहा है। श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समिति ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, कार्यवाहक महामंत्री राम प्यारे कश्यप, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा, कोषाध्यक्ष विजय कश्यप, ऑडिटर राजा राम यादव, सुनील कसेरा, अम्बरीष शुक्ल, संजय शुक्ला, भानु तिवारी, रजत प्रकाश सहित समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विजिट के लिए नमस्ते! 🙏

UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।

Fresh Suggestions (इसके बाद यह देखें)

Share on WhatsApp
COPY LINK
🔄 AI SCANNING NEXT PAGE...