CRIMEJUNCTION

३५,०००+ खबरों का महाकुंभ...

CRIMEJUNCTION
मनकापुर (Prioritized) लखीमपुर (Lakhimpur) गोंडा (Gonda) अयोध्या (Ayodhya) बलरामपुर (Balrampur)
🔥 Crime Junction: ३५,००० से ज्यादा खबरों का महासंग्रह... 🔥 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की ताज़ा खबरें हमारे पोर्टल पर... 🔥 शेयर करें और ताज़ा खबरों से अपडेट रहें - सच हर कीमत पर...
📍 SCANNING AI...
News Image
बाढ़ के पानी में डूबने से नौ वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 


पं श्याम त्रिपाठी/मनीष यादव 

गोंडा:नवाबगंज थाना क्षेत्र के साखीपुर गांव के चहलावा मजरे में शनिवार दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से नौ वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



साखीपुर के चहलावा मजरे निवासी नंद किशोर यादव का नौ वर्षीय पुत्र शिवा यादव शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर अपनी बुआ से मिलने जा रहा था। रास्ते में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गया और पानी में डूब गया।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शिवा दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता कृषि कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर से मां निशा समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरने से किशोर की मौत हुई है। वहीं, थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विजिट के लिए नमस्ते! 🙏

UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।

Fresh Suggestions (इसके बाद यह देखें)

Share on WhatsApp
COPY LINK
🔄 AI SCANNING NEXT PAGE...