कमलेश
खमरिया-खीरी :खमरिया थाना प्रभारी निर्मल तिवारी के नेतृत्व में रविवार को क्षेत्र के बसढ़िया चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौजूद लोगों की जांच-पड़ताल कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस बीच थाना प्रभारी निर्मल तिवारी ने युवाओं को सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने और महिलाओं व छात्राओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत दी। वही महिला सिपाहियों की टीम ने महिलाओ को जागरूक कर बिना वजह समूह बनाकर खड़े रहने वाले युवकों से पूछताछ की और उन्हें अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न लगाने की सलाह दी। इस दौरान
थाना प्रभारी निर्मल तिवारी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए अपील भी की गई है।

