एकलव्य पाठक
ईसानगर (खीरी)। धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक ईसानगर अंतर्गत ग्राम कटौली स्थित महादेव मंदिर परिसर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया गया।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए "एक बूथ, 100 यूथ" अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक बूथ पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, तो संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव सुशील शुक्ला ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से तन, मन और समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अलंकर अग्निहोत्री द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों एवं पार्टी की नीतियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।वहीं जिला महासचिव अवधेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और वह सदैव अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे तथा हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।बैठक का संचालन जिला संगठन मंत्री एकलव्य पाठक ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जिला समिति के प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


