कमलेश
खमरिया-खीरी:जिला अधिकारी के निर्देशन में बुधवार को ईसानगर ब्लॉक की सभी 11 न्याय पंचायतों में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की बीईओ अखिलानंद राय की निगरानी में हुई प्रतिभा परीक्षा में प्रत्येक स्कूल से दो-दो छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं सामान्य ज्ञान विषयों की परीक्षा दिलाई गई। इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय व स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गुरुवार को आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया। परीक्षा के माध्यम से बच्चों की विषयगत समझ और प्रतिभा को परखते हुए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया गया।
इसी क्रम में बीईओ अखिलानंद राय ने विभिन्न न्याय पंचायतों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए न्याय पंचायत मंडवा के संविलयन विद्यालय जसवंतनगर पहुंचे, जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र रिसिम व देवांश को नोडल संकुल शिक्षक चंद्रमोहन श्रीवास्तव एवं शिक्षक रामप्रताप भार्गव समेत अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही शिक्षकों ने दोनों छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विजिट के लिए नमस्ते! 🙏
UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।
