सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग
कमलेश
खमरिया खीरी:सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित प्रतियोगिता में करीब 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कागज पर अपनी कल्पनाओं और रचनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से उकेरा।
बीईओ अखिलानंद राय की अगुवाई में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक चित्र बनाकर अपनी छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की कलाकृतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान विशेषज्ञों की टीम ने सभी चित्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उत्कृष्ट चित्रों का चयन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को चयनित कर विजेता बच्चों को बीईओ अखिलानंद राय ने पुरस्कृत करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतर माध्यम हैं। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक राजेश यादव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव,मनीष कुमार, निरुपमा सक्सेना, निकहत अजरा, लवकुश भारती, सतेंद्र यादव और ममता देवी मौजूद रहे।
विजिट के लिए नमस्ते! 🙏
UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।