पंश्याम त्रिपाठी
गोंडा । नवागत थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह के स्वागत व निवर्तमान थानाध्यक्ष अभय सिंह के स्थानांतरण पर बुधवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
समारोह में निवर्तमान थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। नौकरी में रहते हुए हर किसी को एक दिन इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के लोगों और पुलिसकर्मियों से मिले सहयोग और स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगे इन मीठी यादो को वह अपने दिल सजोकर रखेंगे ।वही नवागत थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि कानून का पालन करना और पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी कानून का पालन ना करने वालो पर कडी निगाह रखी जाएगी और आवश्यक कारवाही की जाएगी । वह क्षेत्र में मित्र पुलिस की भूमिका निभाते हुए लोगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान कराने का प्रयास करेंगे।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह,प्रधान दुर्गागंज राधेश्याम उर्फ रग्घू यादव,पूर्व प्रधान राजेश तिवारी,, प्रधान पवन सिंह, बिहारी लाल पांडेय, सरदार जिंदर सिंह, सरयू घाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह, कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज आशीष यादव समेत थाने के सभी पुलिसकर्मी और क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
विजिट के लिए नमस्ते! 🙏
UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।
