पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। विकासखंड नवाबगंज के कम्पोजिट विद्यालय हरिवंशपुर में कार्यरत शिक्षामित्र शशांक उर्फ संतोष चतुर्वेदी के पुत्र श्रेयांशु चतुर्वेदी ने अपनी मेहनत, लगन और परिजनों के आशीर्वाद से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। श्रेयांशु चतुर्वेदी ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में सीनियर ऑडिटर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है।
श्रेयांशु की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने चतुर्वेदी परिवार को बधाई देते हुए श्रेयांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने कहा कि श्रेयांशु ने अपनी मेहनत और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायी है कि लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और लगन के साथ प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
शिक्षामित्र शशांक उर्फ संतोष चतुर्वेदी के पुत्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि श्रेयांशु भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।बधाई देने वालो मे खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी,विधायक प्रतिनिधि मनकापुर वेदप्रकाश दुबे भाजपा जिला महामंत्री विष्णु पांडेय, प्रधान हरिवंशपुर दुर्गेश कुमार पांडेय, समाजसेवी धरधीधर तिवारी,डा अनूप तिवारी, डा शशि श्रीवास्तव, सोनूचौबे, मोनू सेठी,रतनदेव तिवारी, लल्ला मिश्र हरिवंशपुर प्रधान दुर्गेश पाण्डेय, सुनील चौबे ,धरनी धर तिवारी, मस्तराम वर्मा, सोनू चौबे , मोनू चौबे, नीबर चौबे,शिवप्रसाद चौबे, अखिलेश तिवारी,पिंकू शुक्ला, लल्ला मिश्रा, रामबहादुर यादव प्रधानाध्यापक के एल शर्मा, सुशील कुमार, सुनील जायसवाल,सूरज दुबे,पूर्व सभासद नवाबगंज नगरपालिका विक्की सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विजिट के लिए नमस्ते! 🙏
UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।