CRIMEJUNCTION

३५,०००+ खबरों का महाकुंभ...

CRIMEJUNCTION
मनकापुर (Prioritized) लखीमपुर (Lakhimpur) गोंडा (Gonda) अयोध्या (Ayodhya) बलरामपुर (Balrampur)
🔥 Crime Junction: ३५,००० से ज्यादा खबरों का महासंग्रह... 🔥 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की ताज़ा खबरें हमारे पोर्टल पर... 🔥 शेयर करें और ताज़ा खबरों से अपडेट रहें - सच हर कीमत पर...
📍 SCANNING AI...
News Image
नवाबगंज में आम के पेड़ के पास बाढ़ के पानी में उतराता मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम


पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज, गोंडा। नवाबगंज गिर्द के नौडिहवा मजरे में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर से करीब 500 मीटर दूर आम के पेड़ के पास बाढ़ के पानी में 40 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।


नौडिहवा निवासी बाबूराम ने बताया कि उनका बेटा रामजतन उर्फ नन्हें बृहस्पतिवार शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह पुलिस को युवक के लापता होने की सूचना दी गई। इसी बीच दोपहर में ग्रामीणों ने आम के पेड़ के पास बाढ़ के पानी में शव देखा और परिजनों को जानकारी दी।


सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।


रामजतन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे, संजय दूबे, राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्रा और लेखपाल ओम प्रकाश वर्मा समेत कई लोग पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विजिट के लिए नमस्ते! 🙏

UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।

Fresh Suggestions (इसके बाद यह देखें)

Share on WhatsApp
COPY LINK
🔄 AI SCANNING NEXT PAGE...