CRIMEJUNCTION

३५,०००+ खबरों का महाकुंभ...

CRIMEJUNCTION
मनकापुर (Prioritized) लखीमपुर (Lakhimpur) गोंडा (Gonda) अयोध्या (Ayodhya) बलरामपुर (Balrampur)
🔥 Crime Junction: ३५,००० से ज्यादा खबरों का महासंग्रह... 🔥 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की ताज़ा खबरें हमारे पोर्टल पर... 🔥 शेयर करें और ताज़ा खबरों से अपडेट रहें - सच हर कीमत पर...
📍 SCANNING AI...
News Image
BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में गांधी व शास्त्री जयंती

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
 2 अक्टूबर को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने ध्वाजारोहण किया। तत्पश्चात प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, कोषाध्यक्षा मीता तिवारी, प्रबन्धक इं0 आकाश तिवारी, निदेशक प्रकृति तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय एवं मुख्य समन्वयक सलिल सेठ सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएँ एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया। भारत माता की जय, गाँधी जी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे आदि नारों से विद्यालय का पूरा प्रांगण गूँज उठा। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक सहित उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यापर्ण करके आरती उतारा । प्रबन्ध निदेशक ने सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हे बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। इस दिन विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वस्तुतः गांधी जी विश्व भर में उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते है और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी। उन्होनें सत्य और अहिंसा के आदर्शो पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था। गाँधी जयंती के रूप में इनका जन्मदिन मनाकर देश राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते है। आज के विद्यार्थियों एवं युवा पीढ़ी बापू के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाए तथा देश हित के लिए अपना योगदान दें। इसी उद्धेश्य से गाँधी जयंती का आयोजन किया जाता है। गांधी जयंती को हर भरतवासी को उल्लास से मनाना चाहिए इसके साथ-साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में भी बताया कि लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय (उत्तरप्रदेश) में एक कायस्थ परिवार में मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव के यहाँ हआ था। इनके पिता प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षक थे अतः सब उन्हें मुंशी जी ही कहते थे। लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। इस प्रमुख पद पर इनका कार्यकाल अद्धितीय रहा। शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्री जी को उत्तर प्रद्रश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। गोविंद बल्लभ पंत के मन्त्रिमण्डल में शास्त्री जी को पुलिस एवं परिवहन मन्त्रालय सौंपा गया। परिवहन मन्त्री के कार्यकाल में उन्होनें प्रथम बार महिला संवाहको (कण्डक्टर्स) की नियुक्ति की थी। इन्होनें जय जवान जय किसान के नारे का उदघोष किया जिससे हमारे देश की सेना के जवान तथा हर भारतीय किसान अपने-अपने कार्यक्षेत्र निपुणता से कार्य कर रहा है। इनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री, की जयंती के अवसर पर विद्यालय में कला प्रतियोगिता, लघु नाटक एवं फैन्सी ड्रेस का आयोजन किया गया  । कला प्रतियोगिता में आशी यादव, अवन्तिका चौधरी, श्रद्धा यादव, श्रृष्टि द्धिवेदी, आराध्या मिश्रा, कोमल एवं रूद् श्रीवास्तव ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के बारे में लघु नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें मानस महात्मा गांधी, हादिया, शालनी, अर्स, मरियम, अर्जुन, आकृति, राम आदि ने प्रतिभाग किया। फैन्सी ड्रेस के अन्तर्गत उदित एवं मानस (गांधी जी) अर्जुन (लाल बहादुर शास्त्री) आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रबन्ध निदेशक नें समस्त प्रतिभागिओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं नें छात्राओं के मनमोहक कार्यक्रम को देखकर सराहना की तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया।

विजिट के लिए नमस्ते! 🙏

UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।

Fresh Suggestions (इसके बाद यह देखें)

Share on WhatsApp
COPY LINK
🔄 AI SCANNING NEXT PAGE...