CRIMEJUNCTION

३५,०००+ खबरों का महाकुंभ...

CRIMEJUNCTION
मनकापुर (Prioritized) लखीमपुर (Lakhimpur) गोंडा (Gonda) अयोध्या (Ayodhya) बलरामपुर (Balrampur)
🔥 Crime Junction: ३५,००० से ज्यादा खबरों का महासंग्रह... 🔥 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की ताज़ा खबरें हमारे पोर्टल पर... 🔥 शेयर करें और ताज़ा खबरों से अपडेट रहें - सच हर कीमत पर...
📍 SCANNING AI...
News Image
नाले में डूबे युवक की तलाश जारी, बचाने कूदा ग्रामीण भी फंसा



जंगलीनाथ मंदिर के सामने हादसा, परिवार में मचा कोहराम

कमलेश

खमरिया खीरी। थाना क्षेत्र के जसवंतनगर स्थित जंगलीनाथ मंदिर के सामने रविवार शाम शौच के लिए गए 18 वर्षीय युवक का पैर नाले में फिसल गया। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। उसे बचाने के लिए नाले के समीप मौजूद एक ग्रामीण ने भी गहरे पानी में छलांग लगा दी, लेकिन काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। ग्रामीण थककर नाले के दूसरे छोर पर निकल आया, जहां से उसे नाव की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मड़वा गांव निवासी पप्पू का 18 वर्षीय पुत्र राहुल रविवार शाम जंगलीनाथ मंदिर जसवंतनगर के सामने शौच के लिए गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान नाले के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। युवक को डूबता देख वहां से कुछ दूरी पर मौजूद लुधौनी निवासी रामनरेश पुत्र धनी उसे बचाने के लिए नाले में कूद गया। काफी प्रयास के बावजूद राहुल का कोई पता नहीं चल सका। वहीं रामनरेश भी गहरे पानी में फंसकर थक गया और किसी तरह दूसरे छोर पर पहुंचा, जहां से उसे नाव के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर खमरिया पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहुल की तलाश शुरू कराई। लेकिन देर शाम तक काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। युवक के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।

विजिट के लिए नमस्ते! 🙏

UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।

Fresh Suggestions (इसके बाद यह देखें)

Share on WhatsApp
COPY LINK
🔄 AI SCANNING NEXT PAGE...