CRIMEJUNCTION

३५,०००+ खबरों का महाकुंभ...

CRIMEJUNCTION
मनकापुर (Prioritized) लखीमपुर (Lakhimpur) गोंडा (Gonda) अयोध्या (Ayodhya) बलरामपुर (Balrampur)
🔥 Crime Junction: ३५,००० से ज्यादा खबरों का महासंग्रह... 🔥 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की ताज़ा खबरें हमारे पोर्टल पर... 🔥 शेयर करें और ताज़ा खबरों से अपडेट रहें - सच हर कीमत पर...
📍 SCANNING AI...
News Image
मनकापुर में दुखद घटना,सांड के हमले से छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम

 


पं श्याम त्रिपाठी 

मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के अंबरपुर खेसरी गांव में शनिवार तड़के एक आवारा सांड के हमले में आठवीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

रोते बिलखते परिजन


जानकारी के अनुसार, अंबरपुर खेसरी निवासी निब्बूलाल का 15 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे पास के  बकडहिया गांव से पैदल अपने घर लौट रहा था। रास्ते में एक हिंसक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने छात्र को जमीन पर पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सांड को खदेड़ा, तब तक अरुण की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मनकापुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में घूम रहे आवारा व हिंसक पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।

विजिट के लिए नमस्ते! 🙏

UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।

Fresh Suggestions (इसके बाद यह देखें)

Share on WhatsApp
COPY LINK
🔄 AI SCANNING NEXT PAGE...