CRIMEJUNCTION

३५,०००+ खबरों का महाकुंभ...

CRIMEJUNCTION
मनकापुर (Prioritized) लखीमपुर (Lakhimpur) गोंडा (Gonda) अयोध्या (Ayodhya) बलरामपुर (Balrampur)
🔥 Crime Junction: ३५,००० से ज्यादा खबरों का महासंग्रह... 🔥 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की ताज़ा खबरें हमारे पोर्टल पर... 🔥 शेयर करें और ताज़ा खबरों से अपडेट रहें - सच हर कीमत पर...
📍 SCANNING AI...
News Image
न्यायालय से लगातार गैरहाजिर चल रहे सात वारंटी गिरफ्तार


कमलेश

खमरिया खीरी:अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से लगातार गैरहाजिर चल रहे सात वारंटियों के खिलाफ ईसानगर पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में खलबली मची रही।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में गुफरान, कुर्बान व शफीक निवासीगण जगदीशपुर, सियाराम यादव, केशव व चंद्रिका निवासीगण अहिरन पुरवा मजरा बरारी तथा छोटन्न निवासी नकहिया थाना ईसानगर शामिल हैं। न्यायालय से अलग-अलग मामलों में इनके खिलाफ वारंट जारी किए गए थे और यह लगातार न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे थे। वारंट जारी होने के बाद ईसानगर पुलिस ने सभी  वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस बाबत थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विजिट के लिए नमस्ते! 🙏

UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।

Fresh Suggestions (इसके बाद यह देखें)

Share on WhatsApp
COPY LINK
🔄 AI SCANNING NEXT PAGE...