CRIMEJUNCTION

३५,०००+ खबरों का महाकुंभ...

CRIMEJUNCTION
मनकापुर (Prioritized) लखीमपुर (Lakhimpur) गोंडा (Gonda) अयोध्या (Ayodhya) बलरामपुर (Balrampur)
🔥 Crime Junction: ३५,००० से ज्यादा खबरों का महासंग्रह... 🔥 उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की ताज़ा खबरें हमारे पोर्टल पर... 🔥 शेयर करें और ताज़ा खबरों से अपडेट रहें - सच हर कीमत पर...
📍 SCANNING AI...
News Image
धौरहरा पॉवर हाउस के ऐरा फीडर के दर्जनों गांवों में दस दिन से ब्लैक आउट,



ऐरा फीडर की लाइन अब तक दुरुस्त नहीं, कछुआ गति से चल रहे काम से उपभोक्ताओं में आक्रोश

कमलेश 

धौरहरा। पिछले दिनों आए तूफान और बारिश के बाद धौरहरा पावर हाउस की सबसे लंबी लाइन ऐरा फीडर से जुड़े करीब दर्जन भर गांवों में पिछले दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच लगातार दस दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर उपभोक्ताओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग लाइन दुरुस्त करने के नाम पर बेहद धीमी गति से काम कर रहा है, जिसके चलते दस दिन बीतने के बाद भी गांवों में उजाला नहीं लौट सका है। ऐरा फीडर की लाइन से कस्बा खमरिया के कुछ हिस्सों के साथ आसपास के कई गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। लंबे समय से आपूर्ति बाधित होने के कारण घरों से लेकर दुकानों,सरकारी व निजी स्कूलों तक लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। गर्मी में पंखे-कूलर बंद होने के साथ मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से मांग की है कि अगले दो-तीन दिनों में युद्धस्तर पर काम कर लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जाए। यही नही ग्रामीणों का मानना है कि जब दस दिनों तक बिजली नहीं मिली तो इस अवधि के बिल में भी नियमानुसार राहत अथवा कटौती की जानी चाहिए। वहीं इस संबंध में पॉवर हाउस के जेई देवतादीन से जानकारी लेने पर वह फीडर की सप्लाई कितनी दूर तक बहाल हो चुकी है, इसकी स्पष्ट जानकारी तक नहीं दे सके। इससे उपभोक्ताओं में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर और नाराजगी है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब दस दिन से लोग अंधेरे में हैं तो आखिर बिजली आपूर्ति बहाल होने की निश्चित समय सीमा कब तय होगी।

विजिट के लिए नमस्ते! 🙏

UP का नंबर 1 न्यूज पोर्टल | सच हर कीमत पर।

Fresh Suggestions (इसके बाद यह देखें)

Share on WhatsApp
COPY LINK
🔄 AI SCANNING NEXT PAGE...