पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा) मंगलवार को थाना परिसर में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में एसएसआई विश्वास चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक विभव सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी पंकज यादव, महिला उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह, उपनिरीक्षक रियाज खां, रामचंदर यादव, मुख्य आरक्षी ज्ञान सिंह धर्मवीर यादव, अभिषेक सिंह, अतुल सिंह, नीरज सिंह, महिला आरक्षी सविता सिंह, नीलू सिंह, सपना, रोशनी, प्रिंसी, आस्था सहित सभी पुलिस कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को सैल्यूट किया।
क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव के तिवारी पुरवा में जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सपा नेता दिनेश यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजाराम यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम के भतीजे अजय गौतम, विक्रम शर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बस्ती जनपद के कलाकारों ने भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बबलू और जुगनू ने किया।
हरिवंशपुर गांव में शहीद उधम सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक अनिल कुलदीप के साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उमरिया गांव में इस अवसर पर रैली निकाली गई। इस दौरान थाना अध्यक्ष अभय सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।


