पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र में 1 अप्रैल 2026 से संचालित व्यक्तित्व विकास एवं शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का समापन 14 अप्रैल 2026 को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या धाम से पधारे महंत राजकुमार दास महाराज एवं महंत हेमंत दास जी महाराज शामिल हुए। साथ ही गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज पंकज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनकापुर आजाद विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान राजेश तिवारी, नगर पालिका परिषद नवाबगंज अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस दौरान रिशु श्रीवास्तव (प्रधान बालापुर), रवि सिंह, विपिन सिंह, राहुल सिंह, इंद्रजीत चतुर्वेदी, रुचि पांडे, अंजनी कुमार दुबे, सुभाष पांडे, दीपक सिंह, डॉ. जितेंद्र झा, डॉ. सुधीर यादव, डॉ. रजनीश पांडे, डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा, वैभव सिंह (आर्मी ट्रेनर) एवं नंदिनी नगर महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. नवीन सिंह द्वारा किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



