पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज के कम्पोजिट विद्यालय अशोकपुर में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान पवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी रंग-बिरंगी झंडियां और तख्तियां लेकर गांव में भ्रमण किया। इस दौरान बच्चे मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ और एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया,जैसे प्रेरक नारे लगा रहे थे। रैली पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन विद्यालय में अवश्य कराएं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। रैली में मौजूद अभिभावकों ने भी बच्चों की शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय, ब्लॉक मंत्री प्रदीप सिंह, मनोज शर्मा, आनंद देव सिंह, उदयभान वर्मा, रविंद्र शुक्ल, नरेन्द्र कौशल, राधेश्याम तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे।



