पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव मे मंगलवार अपराहन मिट्टी खनन मे शामिल ट्रैक्टर ट्राली चपेट मे आने से कक्षा दस के छात्र की कुचलकर मौत पुलिस मौके पर।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव का युवक आकाश पुत्र प्रभू नाथ यादव जो कि बगल गांव सिरसा मे अपने फूफा के घर मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल होकर वापस अपने घर जानवरो को चारा देने पल्सर बाइक से जा रहा था पर वह बुआ के घर से करीब 200मीटर ही निकला होगा कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे लोडिंग ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, घटना की सूचना आग की तरह दोनो गांवो मे फैल गयी।
![]() |
| परिजनों में कोहराम |
इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली को लोगो ने रोक लिया पर ट्रैक्टर चला रहा नाबालिक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया घटना के बाद मृतक के चचेरे भाई ने थाने पर घटना की तहरीर दी घटना सूचना पर नवाबगंज व वजीरगंज थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर जांच मे जुटे हुए है फिलहाल गांव के लोगो ने पुलिस को शव नही ले जाने दिया।
भाई का आरोप
नवाबगंज थाना क्षेत्र के दर्जन भर गांव अवैध मिट्टी खनन के चपेट मे है अगर शायद अवैध मिट्टी खनन ना हो रहा होता तो कक्षा दस के छात्र आकाश यादव आज जिंदा होता। मृतक के भाई ने बताया कि वह लोग अवैध मिट्टी खनन करने वाले लोडर मालिक घर भी गये तो वह लाठी लेकर लोगो को मारने दौडा और लोगो को गाली देकर भगा दिया थाना क्षेत्र का परसापुर, शोभापुर, सिरसा,ढेमवाघाट, साकीपुर, तुलसीपुर सहित करीब एक दर्जन गांवो से ज्यादा जगहो पर अवैधमिट्टी खनन चोरी छुपे हो रहा है जिससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है पर जिम्मेदार मौन है। आकाश कक्षा 10 मे एस एम आई विद्यालय का होनहार छात्र था उसकी मौत ने दोनो गांवो के लोगों को सदमे मे डाल रखा है आकाश पिता विदेश रहते है मा और परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है


