पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। क्षेत्र के मधवापुर गांव के युवा उद्मी / समाजसेवी अमन गुप्ता ने अपनी बेटी धनश्री के दो वर्ष पुरा होने पर गांव के जरुरतमंद 50 बच्चो को बस्ता कापी किताब पानी पीने का बोतल जमेट्री बाक्स देकर सादगी से मनाया।
युवा उद्मी अमन ने बताया कि हमारी बेटी दो साल की होने को जब आयी तो हमने फिजूलखर्ची को हटाकर कुछ नया करने की सोचा तथा परिजनो से जब बात की तो उन्होने भी फिजूलखर्ची को रोककर जरुरतमंद बच्चों की मदद करने के फैसले मे हा मे हा मिलाया तथा बेटी धनश्री के जन्मदिन पर गांव के जरुरतंद 50 बच्चो को घर बुलाकर उन्हे पढाई लिखाई का सामान पानी पीने की बोतल व बच्चों को मिठाई देकर मनाया गया। अमन की पत्नी परागा और माँ उषा देवी भी अमन की फैसले की सराहना किया तथा हर साल बेटी की जन्मदिन पर जरुरतमंदो के मदद का फैसला लिया गया है स्थानीय लोग भी युवा उद्मी के फैसले की सराहना कर रहै है।


