![]() |
| AI GENERATED PHOTO |
पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
वजीरगंज, गोंडा। स्थानीय पुलिस ने शनिवार देर शाम ग्राम बहादुरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थल पर चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल ₹2,01,600 नकद व ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि उप निरीक्षक रणविजय सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बहादुरा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई लोगों को ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में अयोध्या, बस्ती, नवाबगंज, मनकापुर, फैजाबाद व उत्तराखंड के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

