पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा।क्षेत्र के टिकरी उपस्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में 25 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में पहुंचे मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी गई।
उपस्थित चिकित्सक डॉ. अनूप तिवारी ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तेज धूप और गर्म हवाओं से बचें तथा अधिक से अधिक पानी एवं तरल पेय पदार्थों का सेवन करें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। मेले में उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार एवं आवश्यक हिदायतें दी गईं।
इस दौरान अरुण शर्मा, अंजनी मिश्रा, रोहन यादव, अर्चना सिंह, ज्योति वर्मा, राधिका रावत, संदीप श्रीवास्तव, सरिता सिंह, नीलम, कामिनी श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



