पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा । रविवार को कोल्हमपुर माता मंदिर पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। बलरामपुर और मनकापुर क्षेत्र से कांवड़िये पैदल तथा निजी साधनों से अयोध्या धाम पहुंचकर सरयू जल लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोल्हमपुर माता मंदिर पर आयोजित भंडारे में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के महंत मनमोहन दास ने बताया कि बलरामपुर जनपद के समाजसेवी प्रदीप गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज, कमल, रामकुमार, विनय गुप्ता, अजय गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, सुजल गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, आयुष और सुशील की टीम ने मंदिर परिसर में कैंप लगाकर कांवड़ियों के लिए भंडारे की व्यवस्था की।
सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने कांवड़ियों की सेवा को धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व बताते हुए आगे भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।




