पंश्याम त्रिपाठी
अयोध्या। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति अयोध्या (S4) के तत्वावधान में गांधी पार्क, सिविल लाइन, अयोध्या में आयोजित संकल्प सभा में शिक्षक-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता का संकल्प लिया। सभा में पुरानी पेंशन बहाल करने, NPS/UPS को समाप्त करने, शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता वापस लेने तथा संविदा एवं मानदेय कर्मियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
संकल्प सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, केंद्रीय वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश को स्पीड पोस्ट एवं ई-मेल के माध्यम से मांग-पत्र भेजकर शिक्षक-कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए S4 के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने कहा कि सरकार शिक्षक-कर्मचारियों की मांगों की लगातार उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि NPS और UPS जैसी बाजार आधारित एवं असुरक्षित पेंशन व्यवस्था किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार शिक्षक-कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करे।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर लागू TET की अनिवार्यता को वापस लिया जाए तथा संविदा एवं मानदेय पर कार्यरत शिक्षक-कर्मचारियों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों को शीघ्र नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक-कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन, समाप्त किये गए विभिन्न भत्तों को सरकार अति शीघ्र बहाल करें!
जिला संयोजक अवधेश वर्मा ने शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मुख्य कार्य शिक्षण है, इसलिए उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने के बजाय शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
संकल्प सभा को पंकज कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष S4, राजेंद्र पांडेय जिला अध्यक्ष, अवधेश वर्मा जिला संयोजक, कृपा शंकर चौधरी मंडल अध्यक्ष, श्याम जी वर्मा मंडल संयोजक, पंकज दुबे, रामनेग गौतम, बी.एल. पांडेय, हनुमंत दुबे, दुर्गेश मिश्रा अध्यक्ष शिक्षामित्र, आफताब आलम, अमरेन्द्र गुप्ता कृषि विभाग, दयाशंकर भारती मीडिया,, सुरेश कुमार,संतोष यादव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव जिला संयुक्त संयोजक, अशोक जायसवाल, गोरखनाथ वर्मा जिला मंत्री, जगप्रसाद वर्मा, जगदीश वर्मा, विवेक यादव, विवेक प्रताप सिंह, राकेश यादव, राजेश यादव, हीरालाल यादव, ओमप्रकाश गौतम, अरविंद यादव, विजय कुमार,, लाल जी, आकाश मल्होत्रा, राजेश कनौजिया, , शौक राजभर, एम.पी. सरोज, , मनोज यादव,tsct जगदीश वर्मा (टीएसटी), अशोक यादव नेता, मिश्रीलाल सहित दर्जनों शिक्षक-कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
सभा में उपस्थित शिक्षक-कर्मचारियों ने संगठन की एकजुटता को मजबूत करने तथा अपनी न्यायोचित मांगों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक-कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए संघर्ष लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से लगातार जारी रहेगा।



