अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में शनिवार की रात रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर ने अपना सिल्वर जुबली पदभार ग्रहण समारोह, मनाया । समारोह में भूपेन्द्र सिंह ने अध्यक्ष पदभार ग्रहण किया । इंस्टॉलेशन सेरेमनी में चार्टर सदस्यों एवं नगर की विशिष्ट विभूतियों का हुआ सम्मान किया गया ।
8 अगस्त की रात रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर की सिल्वर जुबली एवं इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया । समारोह में क्लब की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा, सेवा कार्यों, उपलब्धियों एवं सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब के पास्ट प्रेसिडेंट एवं मास्टर ऑफ सेरेमनी रोटेरियन मलय पाहवा जी ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं मेजर डोनर रोटेरियन रंजीत सिंह जी, लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर, ज़ोन-15 रोटेरियन डॉ. सौरभ सिंह जी सहित रोटरी एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के स्वागत एवं आमंत्रण के साथ हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रगान तथा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन भूपेन्द्र सिंह जी एवं क्लब सचिव रोटेरियन रवीन्द्र कुमार जायसवाल जी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया। स्वागत नृत्य ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया।
25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का हुआ स्मरण
क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव जी ने रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर की स्थापना से लेकर 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा, क्लब की उपलब्धियों तथा समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का परिचय प्रस्तुत किया। इसके बाद रोटेरियन डॉ. सतीश सिंह जी ने वर्ष 2025–26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।रोटेरियन आलोक श्रीवास्तव जी ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
भूपेन्द्र सिंह ने संभाला अध्यक्ष पद
समारोह का प्रमुख आकर्षण कॉलर परिवर्तन एवं अध्यक्ष पद की इंस्टॉलेशन सेरेमनी रहा। रोटरी की परंपरा के अनुरूप अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रोटेरियन भूपेन्द्र सिंह जी को सौंपी गई। इसके साथ ही वर्ष 2026–27 के लिए उन्होंने क्लब अध्यक्ष के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन भूपेन्द्र सिंह जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में क्लब की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया तथा सेवा, सदस्य सहभागिता, परिवार की भागीदारी एवं समाज के विभिन्न वर्गों तक रोटरी की सेवा पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्य अतिथि रोटेरियन रंजीत सिंह जी द्वारा चार नए सदस्यों को रोटरी पिन एवं सदस्यता प्रदान कर क्लब में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। इनमें—
रोटेरियन मयंक अग्रवाल जी,
रोटेरियन प्रतीक अग्रवाल जी,
रोटेरियन विवेक गुप्ता जी एवं
रोटेरियन दीपक अग्रवाल जी शामिल रहे। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब परिवार ने उनसे रोटरी के सेवा मूल्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।
सिल्वर जुबली पर चार्टर सदस्यों का अभिनंदन
क्लब की सिल्वर जुबली के अवसर पर समारोह का सबसे भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण क्षण क्लब के संस्थापक चार्टर सदस्यों के अभिनंदन का रहा। मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा क्लब की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थापक सदस्यों को उनकी 25 वर्षों की समर्पित सेवा, नेतृत्व एवं रोटरी मूल्यों के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव जी,सचिव रोटेरियन आनंद उपमन्यु जी,कोषाध्यक्ष,रोटेरियन डॉ. जुबेर अहमद जी एवं सदस्य रोटेरियन सुभाष चन्द्र मिश्रा जी,रोटेरियन प्रोफेसर नागेन्द्र सिंह, रोटेरियन इन्दुभूषण जायसवाल जी,रोटेरियन तीरथ दास तोलानी जी, रोटेरियन वसी अहमद शामिल रहे। डॉ. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव को MPHF पिन से सम्मानित किया गया । समारोह में रोटरी फाउंडेशन के प्रति रोटेरियन डॉ. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव जी के उल्लेखनीय योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। उनके द्वारा रोटरी फाउंडेशन में $2100 का योगदान किए जाने के उपलक्ष्य में रोटरी इंटरनेशनल द्वारा प्राप्त MPHF पिन मुख्य अतिथि रोटेरियन रंजीत सिंह जी द्वारा उन्हें पहनाई गई।
इसके उपरांत संस्थापक सदस्यों द्वारा सिल्वर जुबली का केक काटकर क्लब की गौरवपूर्ण यात्रा का उत्सव मनाया गया।
नगर की चार विशिष्ट विभूतियों का सम्मान
समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली नगर की चार विशिष्ट विभूतियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सुयश आनंद शिक्षा के क्षेत्र में, डॉ. एस. एन. यादव चिकित्सा के क्षेत्र में, प्रदीप मिश्र साहित्य के क्षेत्र में तथा उमेश वाल्मीकि स्वच्छता के क्षेत्र में सम्मानित किया गया । इन विभूतियों के सम्मान को रोटरी क्लब द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के प्रति सम्मान एवं प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
जरूरतमंद छात्रा को प्रदान की गई साइकिल
रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर द्वारा सेवा परियोजना के अंतर्गत कुमारी खुशी को साइकिल भेंट की गई। कुमारी खुशी प्रतिदिन लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय जाती हैं। शिक्षा के प्रति उनके उत्साह एवं संघर्ष को देखते हुए क्लब द्वारा उन्हें साइकिल प्रदान की गई, ताकि उनकी विद्यालय यात्रा सुगम हो सके और उन्हें शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिले। असिस्टेंट गवर्नर, ज़ोन-15 रोटेरियन डॉ. सौरभ सिंह जी ने अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर की 25 वर्षों की सेवा यात्रा की सराहना की और नई टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रोटरी के सेवा मूल्यों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सदस्यों का मार्गदर्शन किया।
मुख्य अतिथि रोटेरियन रंजीत सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश
मुख्य अतिथि का परिचय रोटेरियन मिहिर मेहरोत्रा जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं मेजर डोनर रोटेरियन रंजीत सिंह जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित रोटेरियनों एवं अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर की 25 वर्षों की सेवा यात्रा की सराहना करते हुए क्लब के संस्थापक सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारियों को बधाई दी तथा नई टीम को समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
अतिथियों एवं विभिन्न संस्थाओं का सम्मान
समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं से आए अतिथियों का भी सम्मान किया गया। इनमें जी.एस.आर. रोटेरियन डॉ. बी. पी. सिंह जी, रोटेरियन डॉ. संध्या सिंह, रोटरी क्लब बलरामपुर, रोटरी क्लब बहराइच, रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन, रोटरी क्लब गोंडा, लायन्स क्लब बलरामपुर, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, सेंट ज़ेवियर्स विद्यालय के प्रधानाचार्य, मारवाड़ी युवा मंच सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। इसके अलावा प्रितपाल सिंह जी, पास्ट प्रेसिडेंट लायन्स क्लब बलरामपुर, श्री आलोक अग्रवाल जी (ब्लड मैन), तथा बी.एच.के.एस. बाल भारती इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मिस अनीता चौहान जी का भी सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में रोटेरियन रीत कौर जी, रितिका जायसवाल जी एवं रोटेरियन अनिता श्रीवास्तव जी ने सम्मान प्रदान करने में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। समारोह का कुशल, व्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन करने वाले मास्टर ऑफ सेरेमनी पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन मलय पाहवा जी का मुख्य अतिथि रोटेरियन रंजीत सिंह द्वारा सम्मान किया गया। समारोह में क्लब के अनेक सम्मानित सदस्य एवं रोटेरियन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रोटेरियन मिहिर मेहरोत्रा,रोटेरियन अमित अग्रवाल, रोटेरियन अंकित गोयल, रोटेरियन अनूप कुमार अग्रवाल, रोटेरियन ब्रजेश मणि त्रिपाठी, रोटेरियन डॉ. अभिषेक यादव, रोटेरियन डॉ. आतिफ रहमान, रोटेरियन डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, रोटेरियन डॉ. अब्दुल कयूम, रोटेरियन डॉ. अफज़ाल अहमद खान, रोटेरियन राजा अग्रवाल, रोटेरियन डॉ. मोहम्मद सालिम, रोटेरियन डॉ. विकास अग्रवाल, रोटेरियन फिरोज खान, रोटेरियन जयशेखर, रोटेरियन जसप्रीत सिंह, रोटेरियन कीर्ति शेखर, रोटेरियन निखिल तोलानी, रोटेरियन पंकज पाहवा, रोटेरियन सचिन पाहवा, रोटेरियन सहजप्रीत सिंह, रोटेरियन सक्षम अग्रवाल, रोटेरियन संजय रस्तोगी, रोटेरियन सुभाष चन्द्र पांडे, रोटेरियन शरद अग्रवाल, रोटेरियन मीत कौर, रोटेरियन मनीला पाहवा, रोटेरियन डॉ. प्रतिमा सिंह तथा रोटेरियन आस्था पाहवा सहित क्लब के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के अंत में रोटेरियन हारिस बिन खालिद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। सभा समाप्ति के उपरांत सभी सम्मानित अतिथियों एवं क्लब सदस्यों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

