पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा)।वन संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को मजबूती देने की दिशा में टिकरी रामगढ़ वन रेंज में बुधवार को अहम पहल की गई। करीब एक दशक के लंबे अंतराल के बाद यहां वन उपयोगकर्ता प्रबंधन समिति का पुनर्गठन करते हुए मुखिया पद का चुनाव कराया गया, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण और निर्विवाद रहा।
![]() |
| टांगिया में जुटे ग्रामीण |
चुनाव प्रक्रिया वन विभाग की देखरेख में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कंचन को समिति का मुखिया चुना गया। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि लंबे समय बाद समिति के पुनर्गठन से वन प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि नवगठित समिति पांच सदस्यीय है, जिसमें सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए दो महिलाएं और दो पुरुष सदस्य शामिल किए गए हैं। सभी सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
![]() |
| रेंजरी पर लोगों का जमावड़ा |
वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह के अनुसार, समिति का मुख्य दायित्व वन संपदा का संरक्षण, अवैध कटान एवं अतिक्रमण पर निगरानी, पौधरोपण को बढ़ावा देना तथा ग्रामीणों को वन संरक्षण के कार्यों से जोड़ना है। समिति के माध्यम से वन विभाग और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय और सहभागिता को और मजबूत किया जाएगा।
![]() |
| मतपत्र डालती महिला |
नव निर्वाचित मुखिया कंचन ने अपने बयान में कहा कि वे समिति के सभी सदस्यों के साथ मिलकर वन क्षेत्र की सुरक्षा, हरियाली बढ़ाने और ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगी। चुनाव के बाद उपस्थित ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी और वन संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।




