उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए, मृतका के प्रेमी और उसके नवविवाहिता पत्नी को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवर और नगदी को बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवपुर थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री वर्तमान blo अनुपमा पटेल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी मोहित यादव और पत्नी अंजलि को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। महज 24 घंटे के भीतर घटना का सफल खुलासा करने के कारण आयुक्त ने एसओजी और स्थानीय पुलिस को 50000 रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
अब जानिए पूरा मामला
दरअसल, शिवपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की दिनदहाड़े उसके घर में निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दौरान अलमारी में रखे हुए जेवर और नगदी उड़ा लिए गए थे। जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के प्रेमी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
दूध लेने के बहाने हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोहित दूध लेने के बहाने अनुपमा के घर पहुंचा था। दरवाजे को खटखटाने के बाद जैसे ही दरवाजा खुला, वह घर के अंदर प्रवेश कर गया। अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद सिलबट्टी से सर पर ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी थी।
हत्या का कारण
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोहित अनुपमा के घर के पास बतौर किराएदार रहता था, इसी दौरान उसकी अनुपमा से नजदीकियां बढ़ गई थी। दोनों बहुत करीब आ चुके थे, तभी मोहित का विवाह हो गया, इसके बाद वह पत्नी के साथ अलग रहने लगा। जब पति के अवैध संबंध हो की जानकारी अंजलि को हुई तो उसने पति पर दबाव बनाया, जिससे प्रेमी प्रेमिका से दूरी बनाना चाहता था, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री लगातार संबंध के लिए दबाव बना रही थी। जिससे तंग होने के बाद पति पत्नी ने उसके हत्या की योजना बना डाली।
सीसीटीवी में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो, दोनों के कारनामे सामने आने लगे, घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज दर्ज हुआ कि सुबह के 7:00 मोहित यादव अपनी पत्नी अंजलि चौहान के साथ पहुंचा है, इस दौरान कमरे में लगभग आधे घंटे तक उसकी पत्नी रेकी करते हुए दिखाई पड़ रही है। मोहित महिला को घर से बुलाया, दरवाजा खुलते ही घर के अंदर घुस गया। वारदात को अंजाम देने के बाद 8:50 पर हाथ में बैग लिए हुए वापस लौटा दिख रहा है।
क्या कहती है पुलिस
मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसओजी टीम और स्थानीय पुलिस जांच कर रही थी, पूछताछ के लिए जब पुलिस स्टे होम पहुंची, तब पुलिस को देखते ही मोहित रेलवे स्टेशन के तरफ भागने लगा। जिसे दौड़ा करके पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के निशान देही पर मृतका के जेवर, 70-75 हजार नकदी बरामद कर लिया गया है। घटना के दौरान मोहित ने जो कपड़े पहने हुए थे उसे भी बरामद किया गया है, उस पर खून के छीटें लगे हुए हैं।

