![]() |
| फाइल फोटो मृतक जवान |
उत्तर प्रदेश के गोंडा में ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार पीआरडी जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही बाइक पर सवार दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया।
![]() |
| मौके पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे डीहा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राम उत्तरी वर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही बाइक पर सवार कटहिया गांव निवासी पीआरडी जवान 45 वर्षीय सत्य राम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
![]() |
| घटनास्थल पर जुटी भीड़ |
ड्यूटी पर जाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दोनों पीआरडी जवान यातायात में तैनात थे, मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान महाराजगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गए।
![]() |
| ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया चालक |
ट्रैक्टर चालक फरार
हादसा होते ही आसपास के तमाम लोग मौके पर जुटने लगे, इसी दौरान मौका पाकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया, वही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया, रोते बिलखते हुए परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
बोले इंस्पेक्टर
नगर कोतवाली प्रभारी ने दूरभाष पर बताया कि हादसे में घायल हुए जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थित नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला है, जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है।





