उत्तर प्रदेश के गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसे में देवर भाभी की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार देवर भाभी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
भाभी की मौके पर मौत, देवर ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोतीगंज थाना क्षेत्र के वीरेपुर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय विनोद तिवारी पुत्र राम शंकर तिवारी अपनी 45 वर्षीय भाभी लक्ष्मी तिवारी पत्नी शिवकुमार तिवारी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मार्केट के तरफ जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के चपेट में आ जाने से लक्ष्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विनोद को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
ट्रक चालक गिरफ्तार
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वही हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लिया।
बोले इंस्पेक्टर
मामले में नगर कोतवाल ने दूरभाष पर बात करते हुए बताया कि बाइक सवार युवक और महिला की मौत हो गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर अन्य आवश्यक कार्यवाही कर दी जाएगी।

