अतीक राइन
मनकापुर,गोण्डा :भीषण गर्मी और चढ़ते पारे के बीच कस्बे में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार बढ़ रहे बिजली के लोड (ओवरलोडिंग) के कारण सिस्टम हांफने लगा है। क्षेत्र में कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, तो कहीं लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं को गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के साथ ही अघोषित बिजली कटौती और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है।
शनिवार से स्थिति और भी बदतर हो गयी तेज आंधी पानी के चलते ईदगाह रोड जवाहर नगर में रखे 600 केवी ट्रांसफार्मर जल गया वही आज़ाद नगर घोसियाना में एक नीम का पेड़ गिर जाने से लगभग तीन विद्युत पूल टूट गए जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गयी।
वही कई क्षेत्र में सुबह से ही बिजली की आंख-मिचौली करता रहा, दिन भर लोगों भीषण गर्मी उमस से हलाकान नज़र आये, पूरी रात जाग कर रात गुजरने पर मजबूर रहे। घरों में लगे इनवर्टर भी लगातार मिल रही कटौती के कारण परेशान करता रहा। जिससे लोगों को गर्मी में कोई राहत नहीं मिल सकी।
आपूर्ति ठप होने से परेशान उपभोक्ता व समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय बिजलीघरों और विभागीय अधिकारियों के फोन करते रहे। कई जगह फॉल्ट ठीक कराने के लिए नगर अध्यक्ष दुर्गेश सोनी उर्फ बब्लू व प्रख्यात समाजसेवी वैभव सिंह जी जान लगाए हुए दिन रात एक कार दिये।उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य था क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारूरूप से बहाल हो।जिससे क्षेत्र के आमजनमानस को राहत मिल सके।
समाजसेवी, सभासद वैभव सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के वार्ता करते के विद्युत समस्या का समाधान कराया जा रहा हैं, शीघ्र ही समस्या से निज़ात मिलेगा।गर्मी के इस मौसम में अनावश्यक लोड को कम करें, जिसस सिस्टम पर दबाव कम हो सके। साथ ही, फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारियों का सहयोग करते हुए धैर्य बनाए रखने की बात कही है।
गर्मी में डिमांड बढ़ गई है। टीम लगातार तैनात हैं। फाल्ट आदि समस्याओं को तुरंत ठीक किया जा रहा है।
सत्य रोहन - जूनियर इंजीनियर



