डॉ ओपी भारती
उत्तर प्रदेश के गोंडा में प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई के शिकायती पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चाचा पूरवा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय आजाद सिंह पुत्र स्वर्गीय देव बख्श सिंह को थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट गांव में चाकू से गला रेत दिया गया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई, आनन फानन में वजीरगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पैतृक गांव गया था युवक
बताया जाता है कि मृतक आजाद सिंह दुर्जनपुर स्थित अपने पैतृक गांव गया हुआ था, जहां उसके ऊपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। जिससे गले में गंभीर चोट आई। गंभीर दशा में आसपास के लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रेम प्रसंग में हत्या
बताया जाता है कि मृतक डेढ़ वर्ष पूर्व गांव की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग में फरार हो गया था, बाद में जिसके साथ उसने विवाह कर लिया था। इसी रंजिश में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई।
बोले एएसपी
घटना की पुष्टि करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि बीती रात रंजिशन धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गयी l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया l मामले में मृतक के भाई के शिकायती पत्र पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये चार टीमें गठित की गयी है l शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है l


