उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक 17 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के झाड़ियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गोंडा जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के माधवपुर चकत्ता गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुखीराम गौतम के 17 वर्षीय किशोरी सुधा गौतम का उसी के खेत के पास झाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मामले की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मौके से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
परिजन का आरोप
मृतका के भाई अंकित गौतम का आरोप है कि सुबह के लगभग 7:30 बजे उसकी बहन शौंच के लिए निकली थी, लेकिन लंबे समय तक वह वापस घर नहीं पहुंची। तब परिवार वालों ने तलाश शुरू की, खेत के पास झाड़ी में उसका शव पाया गया। भाई का आरोप है कि बहन के गले पर खरोच के निशान है, उसने कान में बाली, पैर में पायल पहन रखा था वह गायब है। भाई ने अज्ञात के द्वारा बहन की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्ति है।
बोले सीओ
नगर क्षेत्राधिकारी अंगद कुमार राय, ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डॉक्टर के पैनल से वीडियो फोटोग्राफी करवाते हुए पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना को लेकर बारीकी से छानबीन जारी है।

