पं श्याम त्रिपाठी/अखिलेश त्रिपाठी
नवाबगंज, गोंडा। रविवार देर शाम करीब सात बजे हरिवंशपुर गांव के चखमखा मजरे में बिजली के करंट की चपेट में आने से किसान संगमलाल यादव पुत्र कृपाराम यादव की छह माह की गर्भवती भैंस की मौत हो गई।
बताया गया कि 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभे में आई अर्थिंग के संपर्क में आने से भैंस करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर भाजपा मीडिया पैनेलिस्ट रत्नेश मिश्रा मौके पर पहुंच कर परिजनो को राहत दीलाने का भरपूर आश्वासन दीया और राजस्व विभाग से विषय पर चर्चा किया।हल्का लेखपाल गौरव गांधी को दी गई। सूचना मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी। घटना की जानकारी गांव के रोजगार सेवक राम भवन वर्मा ने मोबाइल फोन के माध्यम से दी।



