पं श्याम त्रिपाठी/अखिलेश त्रिपाठी
गोंडा पुलिस अधीक्षक ने मनकापुर थानाध्यक्ष सहित तीन उप निरीक्षकों और चार निरीक्षक के सेवा क्षेत्र में फेबदल कर दिया है। मनकापुर कोतवाली का प्रभार संभाल रहे उपनिरीक्षक अब थाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिसमें एक निरीक्षक व उपनिरीक्षक का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है।
किसका कहां हुआ ट्रांसफर
विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी निभा रहे तेज प्रताप सिंह मनकापुर के कोतवाल बनाए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक उमेश कुमार को छपिया थाना की जिम्मेदारी दी गई है। मनकापुर के थाना अध्यक्ष उप निरीक्षक गौरव सिंह तोमर को थाना इटियाथोक की नई जिम्मेदारी मिली है। प्रभारी आयोग सेल का दायित्व निभा रहे शशि कुमार राणा अब थाना अध्यक्ष कौड़िया का दायित्व निभाएंगे। इटियाथोक थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है, ऐसे में उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी क्रम में छपिया के थाना अध्यक्ष प्रबोद कुमार का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण पुलिस लाइन भेज दिया गया है। कौड़िया थाना अध्यक्ष निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को अपराध शाखा में तैनात किया गया है।



