मेराज हैदर
कौशांबी जिले में मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने दिन दहाड़े मिठाई दुकानदार पर बम से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग भी की। हमले के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस हमले में महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
पिपरी थाना क्षेत्र के सेवथा गांव के रहने वाले रामपति यादव और बादाम सिंह से गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। इसकी शिकायत करने रामपति यादव बादाम सिंह के घर गए थे। यह बात बादाम सिंह के बेटे विक्कू को नागवार गुजरी। विक्कू अपने साथियों के साथ रामपति यादव के मिठाई की दुकान पर पहुंच गया। और आरोप है कि उसने बम से हमला बोल दिया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे तो ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस हमले में एक महिला और रामपति यादव, मोहित, राजेश व नीरज घायल हो गए। इसकी जानकारी किसी ने पिपरी थाने को दी, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले पर पुलिस के आला अधिकारी अभी कुछ भी नहीं बात पा रहे है।
मामूली विवाद में चले बम तमंचे, चार घायल, जांच में जुटी पुलिस pic.twitter.com/37NXcodXdy

