कृष्ण मोहन
गोंडा:कृषि विभाग के सौजन्य से उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता विषयक एक दिवसीय किसान गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी आज जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घनश्याम मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष ने मोटे अनाजों की खेती करने एवं मोटे अनाजों का सेवन करने का आह्वान किया। महेश प्रकाश मुख्य राजस्व अधिकारी ने मोटे अनाजों को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने मोटे अनाजों की खेती पर बल दिया। डॉ. चंद्रमणि त्रिपाठी अध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम ने मोटे अनाजों ज्वार एवं बाजार की खेती, डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने कोदों, सांवा, रागी की वैज्ञानिक खेती, ममता त्रिपाठी ग्रह वैज्ञानिक ने मोटे अनाजों का पोषकीय महत्व की जानकारी दी। डॉ. रेखा शर्मा प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान विभाग एलबीएस डिग्री कॉलेज ने मोटे अनाजों को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया । सुनील कुमार सिंह जिला गन्ना अधिकारी ने मोटे अनाजों के व्यंजनों में चीनी के स्थान पर गुड़ के प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने जनपद में गुड़ उत्पादन की जानकारी दी। गौरव श्रीवास्तव एडीओ एजी ने मोटे अनाजों की खेती में कार्बनिक खादों के प्रयोग एवं सत्य प्रकाश तिवारी बीटीएम ने मोटे अनाजों की खेती में जैव उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमोद कुमार जिला कृषि अधिकारी ने मोटे अनाजों के बीजों की उपलब्धता की जानकारी दी। इस अवसर पर दुर्गेश गर्ग अधिशासी अभियंता सिंचाई, इंद्रजीत सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, पारसराम भूमि संरक्षण अधिकारी, महेश कुमार गुप्ता अपर जिला कृषि अधिकारी, आरपीएन सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा,रोहन यादव उद्यान निरीक्षक, राम सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ, प्रवीन कुमार, शिव प्रभात सिंह अभियंता, वीरेंद्र कुमार यादव बीटीएम, मदन यादव बीटीएमम, सत्येंद्र सिंह बीटीएम सहित रविशंकर सिंह गोनार्ड कृषक उत्पादक संगठन, प्रगतिशील कृषकों शुक्ला प्रसाद शुक्ला, अकील अहमद आदि , महिला स्वयं सहायता समूहों की शीला, कुसुमलता सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। मोटे अनाजों की व्यंजन प्रतियोगिता में शारदा रेस्टोरेंट, अमित मिष्ठान्न, सरिता एवं मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह, छात्राओं साक्षी सिंह, महक सिंह एवं अनूपा यादव ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग, न्यू सावित्री आटा लघु उद्योग केन्द्र, गोनार्ड कृषक उत्पादक संगठन, एफएमसी बाई बेकर्स किंग, खुराना बेकर्स, मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह, अमित मिष्ठान्न, शारदा रेस्टोरेंट, रामचरित्र प्रगतिशील कृषक आदि ने प्रतिभाग किया। मंच का संचालन एसपी शर्मा सेवानिवृत विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विभाग द्वारा किया गया।




