अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित हुआ कार्यक्रम
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद द्वारा "ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ विमेन एडवोकेट्स" का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उद्घाटन के प्रथम सत्र में वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहटकर व उच्च न्यायालय दिल्ली की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इस मौके पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने महिला अधिकारों को लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बतौर मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व एडिशनल सॉलिसिटरा जनरल ऑफ इंडिया रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधियों ने महिलाओं को न्यायिक प्रक्रिया और कानूनी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। मंच संचालन अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी परिहार सिंह ने किया।

