पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को मैनपुर गांव में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक किया तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। महिला उपनिरीक्षक अंतिमा सिंह ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे मे जानकारी दी।थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। इसका अहसास उन्हें होना चाहिए बालिकाओं तथा ग्रामीण महिलाओं को महिला सशक्तिकरण ,सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के बारे बनाए गए कानून के बारे मे विस्तार से बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत् मिशन शक्ति के तहत अभियान चला कर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं, किशोरियों के आत्मरक्षा के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज शिवकुमार यादव, उपनिरीक्षक उत्कर्ष पांडेय, शिव प्रकाश पाठक,हेड कांस्टेबल दिनेश यादव अरुण शंकर सिंह लक्ष्मीकान्त कनौजिया महिला आरक्षी तथा समाजसेवी हनी सिंह सहित गांव के तमाम महिला और पुरुष मौजूद रहे ।

