प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आशीष कुमार श्रीवास्तव पर विश्वास जताते हुए पुन: उन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर ताजपोसी की है। भाजपा कार्यालय पर संगठन पर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ घोषणा कार्यक्रम का हुए आयोजन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ज़िला चुनाव अधिकारी प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा, चुनाव पर्यवेक्षक प्रयाग नगर निगम के महापौर गणेश केसरवानी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर विगत 4 माह से जनपद में अपने कार्य करने के दौरान हुये अनुभव को साझा करते हुये जिलाअध्यक्ष आषीश श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की। इस पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए गगन भेदी नारे लगाते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिवादन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्ज्वलन कर वंदेमातरम गीत से प्रारम्भ हुआ कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह सहचुनाव अधिकारी ने किया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, केके सिंह पूर्व विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य,अवधेश मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज, रामआसरे पाल, राघवेन्द्र शुक्ला, प्रतिभा सिंह, रूची केशरवानी, कामिनी श्रीवास्तव उर्फ डोली, रजत सक्सेना, राजेश मिश्र राजन, आशुतोष सिंह सभासद, और क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण ज़िला पदाधिकारी, जिले में निवास करने वाले जनप्रतिनिधि गण, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, जिले में निवासी राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व ज़िला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष ने मां के दरबार में टेका माथा,शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
भारतीय जनता पार्टी के पुन: जिला अध्यक्ष बने आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला भाजपा कार्यालय से निकलकर मां बेल्हा देवी धाम पहुंचे जहां पर मांता का दर्शन पूजन कर माता टेका। इस दौरान जगह-जगह भाजपाइयों ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत अभिवादन किया। नगर के मीरा भवन से लेकर मां बेल्हा देवी धाम तक जगह-जगह भाजपाइयों व महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इसके पूर्व मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व के धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर जो आशा और विश्वास जताते हुए पुनः अध्यक्ष पद का दायित्व सौप कर सेवा करने का अवसर दिया है, उस पर शत प्रतिशत खरा उतारने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही अधिक से अधिक सीटो पर कमल खिलाना लक्ष्य होगा। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, रोहित मिश्र,ओम प्रकाश त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, राजेश सिंह, शिवेंद्र सिंह सहित आदि लोग रहे।

