डॉ ओपी भारती
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा जनपद गोंडा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी व पदाधिकारिओं का जिला भाजपा कार्यालय में पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया।
साथ ही केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह तथा प्रदेश के पूर्व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी को सम्मानित किया साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जिला कोषाध्यक्ष अमीर अहमद जिला संप्रेक्षक राम रूप वर्मा सभी पदाधिकारी ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया को माला पहनाकर स्वागत किया संघ के जिलाध्यक्ष श्री राघवेंद्र तिवारी जी ने कर्मचारीयों की समस्याओं पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री से वार्ता किया जिस पर मंत्री जी ने कहा कि जल्द ही सफाई कर्मचारिओं की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर कर्मचारी के पदोन्नति के संबंध में अवगत कराएंगे इस मौके पर मनकापुर ब्लॉक अध्यक्ष अतुल तिवारी फौजदार पांडे अरुण चतुर्वेदी रामपाल सिंह वैभव राज मिश्रा सहित सैकड़ो कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


