पंश्याम त्रिपाठी/ बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोण्डा) – बुधवार की शाम गांधी विद्यालय का खेल मैदान आरएसएस शताब्दी समारोह के रंग में रंग गया। इस अवसर पर आयोजित विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने जोश और अनुशासन का अद्भुत नमूना पेश किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और संघ गीतों के साथ हुई। जिला संघ चालक राम सुंदर ने अपने संबोधन में कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित और अनुशासित बनाना और भारत को विश्व मानचित्र पर प्रतिष्ठित करना है। जिला कार्यवाह रविंद्र ने बताया कि यह शताब्दी समारोह पंच प्रतिज्ञाओं—कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व जागरण और नागरिक कर्तव्य—के अनुरूप आयोजित किया गया है। इसके बाद पूर्ण गणवेश में सैकड़ों स्वयंसेवक हाथ में डंड लिए, गांधी विद्यालय से निकल कर कस्बे की गलियों और मुख्य चौकों में कदम-ताल करते हुए पथ संचलन में शामिल हुए। मार्ग में शामिल हुए कटी तिराहा, तिकोना पार्क, गांधी चौक, जवाहर चौक, दक्षिणी माता मंदिर, थाना चौक और कोल्ड स्टोर चौक पर लोगों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की।
थाना अध्यक्ष अभय सिंह व उनके हमराहियो के नेतृत्व में पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे रवि जिला प्रचारक नंदिनी नगर, ऋतिक तिवारी नगर कार्यवाह, संजय नगर संघ चालक। साथ ही अधिवक्ता हर्षवर्धन पांडेय, कीर्तीवर्धन पांडेय, अभिषेक पांडेय, दीपू गुरु, अनूप सिंह, राहुल तिवारी, संजय श्रीवास्तव, संजय पांडेय,आशुतोष शाह, शिवम, पंकज, नमन, नगर प्रचारक आकाश, अखिलेश, श्रवण शुक्ला, महंथ तिवारी, पंकज तिवारी,, शिव ओम तिवारी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उत्सव में भाग लिया।
पथ संचलन के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा और लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया।

