पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोण्डा)। रामगढ़-टिकरी स्थित उत्तर प्रदेश वन निगम के डिपो में तैनात लॉगिंग सहायक/डिपो अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश वन निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
![]() |
| डिपो अधिकारी |
प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अजय कुमार मिश्रा ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया है। वन निगम के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है, जिससे विभाग की छवि और कार्यक्षमता को मजबूती मिली है। डिपो अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को मिले इस सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके सम्मान पर सेवानिवृत्त कर्मी राघव राम तिवारी, नीरज वर्मा, राम रूप यादव, सुदृष्टि श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव सहित वन निगम से जुड़े कर्मचारियों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
सभी ने आशा जताई कि अजय कुमार मिश्रा आगे भी इसी लगन, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभाग और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।





