पं श्याम त्रिपाठी
गोण्डा:करनैलगंज क्षेत्र के बाबागंज चौराहे के पास सोमवार की सुबह एक विचित्र प्रकार के उल्लू को कुछ कौए नोच रहे थे। उल्लू भागकर अपनी जान बचा रहा था। मगर कौवों का झुंड उनका पीछा नहीं छोड़ रहा था। यह देख आलोक शुक्ला ने दौड़कर उल्लू को बचाया। काफी देर बाद वह उड़कर चला गया मगर थोड़ी देर बाद वह फिर वापस आ गया। कौओं से बचाकर आलोक ने उसे पकड़कर अपने घर में रख लिया। बाद में जब लोगों ने देखा तो सामान्य उल्लू की अपेक्षा यह उल्लू काफी बड़ा और रंग बिरंगा दिखाई दिया।
![]() |
| अमेरिकी प्रजाति के उल्लू के साथ युवक |
जब उसे गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि वह अमेरिकी प्रजाति का उल्लू है। आलोक ने इसकी सूचना वन विभाग के दरोगा अशोक कुमार पांडेय को दिया। जिसपर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आलोक ने उल्लू को टीम को सौंप दिया। वन विभाग के दरोगा ने बताया कि यह उल्लू विचित्र प्रजाति का होने के साथ अमेरिकी प्रजाति का है। इसे अधिकारियों से संपर्क कर छोड़ने चिड़ियाघर में ले जाने पर विचार किया जाएगा।


