![]() |
| फाइल फोटो मृतका मां बेटी |
पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
उत्तर प्रदेश के गोंडा में नदी पार करने के दौरान पैर फिसल जाने से दो बेटियों समेत मां नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक बेटी और मां को मृत घोषित कर दिया। वही एक बेटी का इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव की रहने वाली 40 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी राजेंद्र यादव, और 8 वर्षीय अंशु की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
![]() |
| रोते बिलखते परिजन |
देवर को खाना देने जा रही थी महिला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुनीता देवी अपनी 8 वर्षीय बेटी अंशु व 10 वर्षीय पुत्री शुभी के साथ खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे देवर सुरेंद्र को भोजन देने के लिए टेढ़ी नदी में चलकर के पार कर रही थी। इसी दौरान छोटी बेटी का पांव फिसल गया, जिसे बचाने के दौरान मां और दूसरी बेटी नदी में डूबने लगी।
![]() |
| अस्पताल में इलाज जारी |
ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
खुद को पानी में डूबते देखकर महिला ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया, जिससे गांव व आसपास के लोग तत्काल दौड़ पड़े, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मां को दोनों बेटियों सहित नदी से बाहर निकाल लिया। तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनीता देवी और अंशु को मृत घोषित कर दिया।
![]() |
| मौके का जाए जायजा sdm |
उप जिलाधिकारी ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलने के बाद तरबगंज उप जिलाधिकारी विश्वमित्र ने अस्पताल में परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्ची का भी हाल जाना।
बोले इंस्पेक्टर
मामले में जानकारी देते हुए नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि नदी पार करने के दौरान मां बेटी की डूब कर मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




