पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
उत्तर प्रदेश के गोंडा में दबंग परिवार ने चौराहे पर मार्केटिंग करने पहुंची महिला को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार के दोपहर नवाबगंज थाना क्षेत्र के खडौवा गांव की रहने वाली इंद्रा देवी शादी के सामान का खरीदारी करने के लिए लगभग 11 बजे इलाके के नरवा चौराहा पर पहुंची थी, इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रहने वाले पांच लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से पीटते हुए बालों को पकड़ कर घसीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखकर दंग रह जाएंगे वीडियो
लगभग 2 मिनट 46 सेकंड का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे। जिसमें महिला एवं पुरुष मिलकर लाठी डंडे से एक महिला की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पत्नी का बचाव करने के लिए पति राधे भी सामने आता है, लेकिन उसे भी दबंग परिवार के दबंगई का शिकार होना पड़ता है। हैरानी की बात तो तब और हो जाती है, जब आसपास के दुकानदार भी मारपीट में हस्तक्षेप करने व बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाते हैं, हालांकि इसी दौरान मौके पर पहुंचे गांव के रहने वाले आलोक पाठक में साहस का परिचय देते हुए मौके पर पुलिस बुलाने की धमकी देकर महिला को दबंगों से मुक्त करा लिया। लेकिन इससे पहले दबंगों ने महिला को लाठी डंडे ईंट से पीट कर सिर फोड़ दिया। मारपीट का वायरल वीडियो देखने के लिए 👇यहां क्लिक करें।
महिला के पिटाई का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
पीड़ित महिला का आरोप
मामले में पीड़ित महिला ने गांव के रहने वाले अंजु, शान्ती देवी, अनुज कलवार और मुन्ना के खिलाफ शिकायत पत्र देते हुए कहा है कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी लोग उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं हैं।
बोले इंस्पेक्टर
मामले में नवाबगंज थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है, दबंगों को बख्शा नहीं जाएगा।

