उत्तर प्रदेश के गोंडा में बरूवार उत्थान के लिए संवाद मंच का आयोजन करके जागरूक किया। जिसमें देवीपाटन मंडल के पुलिस महानिरीक्षक ने लोगों से संवाद स्थापित करके उन्हें शिक्षा के प्रति अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। वही मंचासीन पूर्व विधायक राम विशुन आजाद ने बरुवार समाज का स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका बताया।
शनिवार को मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिलीपपुरवा में बरुवार समाज के लिए संवाद मंच के तहत उनकी समस्याओं को सुना गया। इस दौरान महानिरीक्षक ने आश्वासन देते हुए कहा कि जातिगत आधार पर पुलिस कतई कार्रवाई नहीं करती है। न होने दिया जाएगा। जो निर्दोष है उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।
![]() |
| पूर्व विधायक राम विशुन आजाद संबोधित करते हुए |
पुलिस महानिरीक्षक का संबोधन
मंच से संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि पुलिस विभाग को ऐसे किसी कार्यक्रम को करने की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन हम सब चाहते हैं कि किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई भी सोच ना बनाई जाए। समाज के उत्थान के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है, जिसकी जो समस्या व आवश्यकता है, उसके समाधान के लिए निरंतर काम किया जाएगा। समाज में बरवार जाति को लेकर जो दूरी बन गई है उसे खत्म करने का काम किया जा रहा है। आने वाली पीढ़ियां शिक्षा के तरफ रुख करें, यह परिवार की जिम्मेदारी है। इन्हीं बच्चों में कोई आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर इंजीनियर साइंटिस्ट बनेगा। उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है, जिसका पहला पायदान शिक्षा है।
सरकार की योजनाएं
पुलिस महानिरीक्षक ने मंच से संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं को बताया, कहा कि जो समाज के कमजोर लोग है सरकार उनके लिए तमाम योजनाएं बनाई है, जिसमें बच्चों की शिक्षा, बालिकाओं की शिक्षा के साथ-साथ शादी तक के लिए व्यवस्था, शौचालय, राशन कार्ड, पेंशन आदि जैसी जो भी सुविधाएं हैं, पात्र लाभार्थियों को दिलाने के लिए शासन को सूची भेजी जाएगी। क्षेत्र का सर्वे करके सूची तैयार कर ली गई है। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक राम विशुन आजाद के वक्तव्य की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से बरवार समाज का स्वतंत्रता संग्राम में महान इतिहास रहा है, उस गौरवशाली परंपरा को आप आगे बढ़ाए।
![]() |
| पूर्व विधायक राम विशुन आजाद का दावा |
चोरी नहीं करते बरुवार: राम विशुन आजाद
कार्यक्रम में मंच से अपने समाज को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राम विशुन आजाद ने कहा कि बरवार समाज राजा देवी बख्श सिंह के बाएं हाथ की सेना की भूमिका में काम करता था। जिसका वर्णन इतिहासकारों ने अपनी किताबों में किया है। इसके बावजूद भी बरवार समाज को जरायम व चोर की दृष्टि से देखा गया, उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बरवार समाज ने चोरी कभी नहीं की। यह अपनी कला के जरिए सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले जो भी करना रहता था, करते थे, लेकिन चोरी करना इनके लिए पूर्णतया निषेध है। चोरी करने की बात समाज में पता चलने पर सामाजिक बहिष्कार करते हुए हुक्का पानी बंद कर देने की परंपरा रही है।
![]() |
| अपनी समस्याओं को बताती महिला |
परिवार व समाज का सर्वे
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले बरुवार समाज का स्थानीय पुलिस ने जागरूक करने के लिए सर्वे किया, जिसमें पाया कि भिटौरा गांव के अंगनी पुरवा, बस्ती पुरवा, पठान पुरवा, छोटी करौंदी में 79 परिवार में कुल 325 सदस्य। करौंदी, बालीपुर हतवा गांव के 38 परिवारों में 181 सदस्य। हरनाटायर के 11 परिवारों में 33 सदस्य। जिगना के नकछेदपुरवा जड़ईपुरवा 23 परिवारों में 102 सदस्य। बनकसिया शिवरतन सिंह कोटिया में 37 परिवारों में 187 सदस्य रहते हैं। समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इन्हें जन संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।
![]() |
| गिनाई समस्याएं |
लोगों की समस्याएं व मांग
इस दौरान प्रमोद बरुवार ने मौजूद अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि हमारे समाज के जो भी पात्र लोग हैं, उन्हें सरकार की सारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के तौर पर दिलाया जाए, जिससे समाज के लोगों को रोजी रोजगार की दिशा में बल मिल सके।
![]() |
| समस्याएं व मांग |
इसी क्रम में मरौचा गांव की रहने वाली गांव की रहने वाली बेचना ने जमीनी विवाद से निजात दिलाने की मांग की, वही रेनू ने पेंशन, राशन कार्ड की समस्या बताइ। बस्ती पुरवा गांव की रहने वाली नीलम ने कहा कि 12 वर्ष पूर्व उसके पति गायब हो गए थे, इसके बाद वापस लौट कर घर नहीं आए, बीते 7 वर्षों से उनके मृत्यु प्रमाण को लेकर दर-दर भटक रही हूं, लेकिन मृत प्रमाण पत्र नहीं मिल सका।
![]() |
| उपहार |
छात्र-छात्राओं को दिया उपहार
कार्यक्रम के अंत में पुलिस महानिरीक्षक ने क्रिकेट की दो टीमों को बैट, बॉल, स्टंप, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लड़कियों को बैडमिंटन आदि उपहार स्वरूप देकर उन्हें खेल के लिए प्रेरित किया।
![]() |
| खिलाड़ी युवाओं को खेल सामग्री देते आईजी |
इनकी रही मौजूदगी
इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक मनीष वर्मा ने किया, वही भिटौरा प्रधान अंजना देवी ने आईजी को बुके दिया। इस मौके पर सुमित्रा देवी, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, मनकापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल, मनकापुर प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह के साथ उप निरीक्षक रुचि गौतम, और पुलिस के तमाम जवान के अलावा कार्यक्रम में ग्राम सभा के कोटेदार गोपाल सिंह, पूर्व प्रधान सूर्य लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।









