प्लास्टिक की रस्सी से की थी हत्या, आला कत्ल बरामद
पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैनपुर डड़वा निवासी नवविवाहिता पूजा की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
![]() |
| पुलिस हिरासत में आरोपी |
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह रामापुर टपरा कॉलोनी के पास गन्ना के खेत में एक युवक का शव मिला था। युवती की पहचान मैनपुर डड़वा निवासी पूजा 21 पुत्री शिवजनम के रूप में हुई। मृतिका की मां सुनीता की तहरीर पर रामापुर टपरा कॉलोनी निवासी राजकुमार सोनकर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। रविवार की सुबह पुलिस ने उमरिया के पास हाड्रिल मोड़ के पास आरोपी राजकुमार सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। पूंछ तांछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी का टुकड़ा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


