पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज गोंडा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोराडाड के प्रधानाध्यापक रहे प्रयाग जैसवारा के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को टिकरी न्याय पंचायत के शिक्षकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय देवीनगर मे में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जैसवारा 31 मार्च को सेवा निवृत्त हुए थे।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व शिक्षिकाओं ने उन्हें माल्यार्पण कर, उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की। वरिष्ठ शिक्षक सुशील कुमार नै रिटायर शिक्षक के साथ किये काम को याद करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना किया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में काली प्रसाद शुक्ला, अध्यक्षता दयाल भगत द्वारा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षकों में ललित पाठक, सूर्य प्रकाश शुक्ला, सुधीर सिंह, धनश्याम त्रिपाठी, रंजन सिंह, विजय प्रताप सिंह, राकेश कुमार सिंह, संत लाल पाण्डेय, हरिशंकर पाण्डेय, दिनेश कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, नीला कन्नौजिया, प्रदीप कुमार यादव, सच्चिदानंद मिश्र,रमेश प्रताप सिंह, संजीव कुमार, विष्णु देव, नीतू गुप्ता व आशा सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
अंत में सभी ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


