पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज, गोंडा।थाना नवाबगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 1615 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा बिक्री के 1150 रुपये भी बरामद किए हैं।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार को थाने की टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर किशुनदासपुर मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में मिले संतोष कोरी (35 वर्ष) पुत्र निरहू निवासी बहादुरा थाना वजीरगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1615 ग्राम अवैध गांजा एवं 1150 रुपये बरामद हुए।
इस संबंध में थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0 105/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
संतोष कोरी (35 वर्ष), पुत्र निरहू, निवासी बहादुरा, थाना वजीरगंज, जनपद गोंडा।
बरामदगी:1615 ग्राम अवैध गांजा, 1150 रुपये नकद
गिरफ्तारी टीम:उपनिरीक्षक विभव सिंह, मुख्य आरक्षी संजय निषाद, मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह एवं आरक्षी शैलेन्द्र सिंह।

