पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
गोंडा। पिछले 36 वर्षों से कस्बे के गांधी सर्विस पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत श्रीकांत यादव के पुत्र शशि प्रकाश यादव का चयन देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान आईआईएससी में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। कहा जाता है कि अगर आपके मेहनत करने की हिम्मत हो तो आपके हौसलों को उड़ान मिल जाती है. अगर आप मेहनत करने से नहीं कतराते हैं तो मंजिल आपके कदमों में होती है. ये सारी बातें यूपी के भगता के गांव के रहने वाले एक स्टूडेंट पर सार्थक होती हैं। मूल रूप से संतकबीर नगर के भगता गांव निवासी शशिप्रकाश यादव के पिता श्रीकांत यादव पिछले 36 वर्षो से मसकनवा में रहते हैं। शशिप्रकाश की प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय संतकबीर नगर, बीएससी रामजस कालेज दिल्ली, एमएससी और पीएचडी इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस रिसर्च मोहाली पंजाब से हुई है। शशि प्रकाश ने आईआईएससी (IISC) में बतौर वैज्ञानिक चयन होने पर इसका श्रेय अपनी कठिन मेहनत, गुरुजनों माता सितारा देवी को दिया है। चयन होने पर उनके भाई अरविंद यादव, बहन प्रीति यादव, प्रदीप गुप्ता, भारतीय स्टेट बैंक संचालक संजय यादव, अवधेश सिंह, संतोष भट्ट,मनोज सिंह,अनूप शुक्ला ,रामनरेश वर्मा सतीश सिंह, अभय नारायण तिवारी ,रत्नेश पांडेय,सुनील सिंह आदि ने खुशी जताई है।

